Rashi Parivartan 2022: बुध देव राशि परिवर्तन कर धुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव का धनु राशि में गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। कुछ के लिए यह गोचर फलदायी, तो कुछ के लिए प्रतिकूल समय लेकर आ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 3 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि बुध देव के गोचर से किन-किन राशियों के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव तीसरे व छठे भाव के स्वामी होते हैं। बुध देव का गोचर जातकों के लिए लाभप्रद हो सकता है। आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। करियर में भी सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आपको अपने पिता की सेहत का अधिक ध्यान देना होगा।

वृषभ राशि
इस राशि के लिए बुध देव दूसरे व पांचवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध देव तीसरे व 12वें भाव के स्वामी होते हैं। बैंकिग आदि क्षेत्रों से जुड़ों जातकों को लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि इस अवधि में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

बुध ग्रह के गोचर से इन राशियों को होगा लाभ

सिंह राशि
बुध देव इस राशि के जातकों के लिए दूसरे व 11वें भाव के स्वामी होते हैं। स्टॉक मार्केट आदि क्षेत्रों के जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। आपको निवेश से भी फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंध में रह रहे जातकों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध देव छठे व नौवें भाव के स्वामी होते हैं। इस अवधि में जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं और इस कारण आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कुछ हानि भी हो सकती है। सेहत का अधिक ध्यान रखें।