Shri Ramcharitmanas ki Chaupaiyan: हिंदू धर्म में श्री रामचरितमानस को अत्यंत पवित्र और शुभ ग्रंथ माना गया है। गोस्वामी तुलसीदास जी की यह रचना सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखती, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है। कहा जाता है कि इस ग्रंथ की चौपाइयों का पाठ करने से जीवन की कई समस्याओं का समाधान मिलता है। यही कारण है कि हर सनातनी परिवार में रामचरितमानस का पाठ बड़े श्रद्धा भाव से किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं मानस की कुछ विशेष चौपाइयों के बारे में, जो जीवन में सफलता और सुख-समृद्धि दिलाती हैं।

शिक्षा में सफलता दिलाने वाली चौपाई

कई बार मेहनत करने के बाद भी पढ़ाई में मन नहीं लगता या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे में श्री रामचरितमानस की इस चौपाई का नियमित जप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पढ़ाई में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और बुद्धि का विकास होता है। साथ ही, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होती है।

‘गुरु गृह गए पढ़न रघुराई.
अल्पकाल विद्या सब आई..’

नौकरी और व्यवसाय में सफलता के लिए

अगर आपको करियर और व्यवसाय में बार-बार असफलता मिल रही है या कामकाज में रुकावटें आ रही हैं, तो मानस की यह चौपाई आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। मान्यता है कि यह चौपाई जीवन में सकारात्मकता और नए रास्तों का द्वार खोलती है। साथ ही, इसका जप करने से नौकरी और व्यवसाय में सफलता के अवसर बढ़ते हैं।

‘बिस्व भरन पोषन कर जोई, ताकर नाम भरत अस होई’

संकट से मुक्ति दिलाने वाली चौपाई

जीवन में कभी-कभी ऐसे हालात आते हैं जब हर तरफ संकट ही संकट नजर आता है। ऐसे समय में प्रभु श्रीराम की शरण लेकर यह चौपाई जपना बेहद फलदायी होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस चौपाई के नियमित जप से कठिन से कठिन समस्या से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति बना रहता है।

‘दीनदयाल बिरिदु संभारी, हरहुनाथ मम संकट भारी’

सुख और संपत्ति बढ़ाने वाली चौपाई

अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और हमेशा आर्थिक संकट बना रहता है तो रामचरितमानस की यह चौपाई आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। इस चौपाई का जप विशेष रूप से मंगलवार या दशहरे के दिन करने से घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

‘रिधि सिधि संपति नदीं सुहाई, उमगि अवध अंबुधि कहुँ आई’

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें