Ramadan 2020 Date: चांद दिखाई देने के अगले दिन के बाद से रमजान (Ramzan) का महीना शुरू हो जाता है। इस साल सऊदी अबर समेत भारत के कर्नाटक और केरल के कई राज्यों में 23 अप्रैल को चांद दिखाई दे गया है इसलिए इन जगहों पर 24 अप्रैल को पहला रोजा रखा जायेगा। भारत के बाकी हिस्सों में 24 अप्रैल को चांद दिखाई देता है तो 25 अप्रैल से रमजान का महीना शुरू हो जायेगा। रमजान के महीने में सुबह सूरज निकलने से पहले सेहरी की जाती है और फिर सूरज ढलने के बाद रोजा खोला जाता है।
इस बार घर में रहकर होगी इबादत: कोरोना संक्रमण के चलते हर साल की तरह इस बार लोग इकट्ठे होकर इफ्तार नहीं कर पायेंगे और न ही मस्जिदों में एकत्रित होकर नमाज पढ़ी जायेगी। इस बार काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है और घरों में रहकर ही रमजान के रोजे रखे जायेंगे।
Ramadan 2020 Date: कब से शुरू हो रहा है रमजान का पाक महीना, जानिए कब से कब तक रखे जायेंगे रोजे
रमजान में रोजे का महत्व: रमजान के महीने में रोजे रखना फर्ज माना गया है। माना जाता है कि इस पाक महीने में अल्लाह अपने बंदों की हर जायज दुआ को कुबूल करते हैं। वैसे तो अल्लाह की इबादत हर दिन की जाती है लेकिन माना जाता है कि इस महीने में की कई इबादत का सवाब बाकी महीनों के मुकाबले में 70 गुना ज्यादा मिलता है। रमजान के महीने में 21वें रोजे को ही पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर ही अल्लाह ने ‘कुरान शरीफ’ नाजिल किया था। यानी इस दौरान कुरान अस्तित्व में आया था। जिस कारण इस महीने में कुरान पढ़ने की भी काफी फजीलत है। रमजान के महीने में तरावीह पढ़ने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है।
रमजान के महीने में शरीर के हर एक हिस्से से परहेज किया जाता है। जुबान किसी के बारे में बुरा न बोले न ही किसी की चुगली करें। आंखों से किसी का गलत होते न देखें। हाथ से किसी दूसरे का सामान बिना पूछे ना तो छुए और ना ही लें। कानों से कोई गलत बात न सुने। पैरों से किसी नापाक जगह न जाएं। अपनी सोच, अपनी ख्वाहिशों को पाक रखें। परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ता पुख्ता करें और बुरी आदतों को छोड़े।