Raksha Bandhan 2023 Time: रक्षाबंधन पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह त्योहार भाई- बहन का होता है। इसमें बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, जिसे रक्षा सूत्र कहते हैं और भाई बहन को कोई उपहार देते हैं। आपको बता दें कि रक्षाबंधन आज 30 अगस्त और 31 की सुबह तक मनाया जाएगा। क्योंकि 30 अगस्त को भद्रा पूर्णिमा तिथि के साथ ही शुरू हो रही हैं और भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भद्रा काल में एक पहर ऐसी भी होती है, जिसमें भाई को राखी बांधी जा सकती है। क्योंकि इस समय भद्रा का असर कुछ कम हो जाता है। आइए जानते हैं…

रक्षाबंधन पर भ्रद्रा काल का समय

पंचांग के अनुसार भद्रा की शुरुआत 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से हो रही है जो कि 31 अगस्त की रात 09 बजकर 01 मिनट तक पर समाप्त हो जाएगी।

30 अगस्त 2023 राखी बांधने का मुहूर्त

शास्त्रों के अनुसार भद्रा पुच्छ को शुभ और मंगलकारक माना जाता है। इसलिए भद्रा पुच्छ में आप शुभ और मंगल कार्य कर सकते हैं। क्योंकि इसमें भद्रा का अशुभ प्रभाव न के बराबर हो जाता है। ऐसे में आप 30 अगस्त को शाम में 5 बजकर 19 मिनट से भद्रा पुच्छ शुरू हो रहा है और 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। विशेष स्थिति में रक्षाबंधन मनाने वाले भद्रा पुच्छ काल में भाई को राखी बांध सकते हैं। वहीं अगर आप भद्रा पुच्छ में राखी नहीं बांधना चाहते तो आप फिर 9 बजकर 3 मिनट पर जब भद्रा समाप्त हो जाएंगी, तब राखी बांध सकते हैं।

राखी बांधते हुए इस मंत्र का करें जाप

आपको बता दें कि आजकल बाजार में काले, नीले और कई अशुभ रंग की राखियों का प्रचलन बढ़ गया है। जिसको ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। इसलिए रक्षाबंधन का रक्षासूत्र लाल, पीले और सफेद रंग का होना चाहिए. रक्षासूत्र या राखी हमेशा मंत्रों का जाप करते हुए ही बांधनी चाहिए। जिससे भाई और बहन का रिश्ता हमेशा मजबूत और पवित्र रहता है। राखी बांधने का मंत्र…  येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम रक्ष बध्नामि, रक्षे माचल माचल:।। इस मंत्र का उच्चारण करें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल