Sun Transit In Purvafalguni Nakshatra On Raksha Bandhan: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही हर कार्य में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य देव का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश वृष राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं पिता के साथ आपके संबंध पहले से अच्छे होंगे। वहीं आपको इस समय आपक काम- कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जमीन- जायदाद में लेन- बेच आपको लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं इस समय आपको सरकार से कोई लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को सूर्य देव का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। वहीं इस समय आपको किसी योजना में सफलता मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। साथ ही अगर आफ व्यापारी हैं, जो आपको इस समय बिजनेस में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है वहीं इस समय आपके नए- नए आय के स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही जो काम आपके रुके हुए थे, वो बन सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य देव का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर्क राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मतलब जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती हैष वहीं आप इस वक्‍त अपने हाथ में जो भी कार्य लेंगे उसमें आपको लाभ होगा। आपके लिए यह ए‍क सुनहरा मौका साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो शुभ साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल