Raksha Bandhan 2023 Puja Vidhi, Muhurat,Timings: हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है। यह त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। वहीं आपको बता दें कि इस बार रक्षाबंधन के पर्व मनाने के लिए अन्य सालों की अपेक्षा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि इस बार अधिक मास लगने के कारण सावन का महीना 59 दिनों का होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं रक्षाबंधन की तिथि और शुभ मुहूर्त…

जानिए कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन

वैदिक पंचांग के मुताबिक इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त बुधवार के दिन मनाया जाएगा। लेकिन राखी भद्राकाल में नहीं बांधनी चाहिए। क्योंकि यह काल अशुभ माना जाता है। इसलिए शुभ मुहूर्त में राखी का त्योहार मनाना चाहिए। इस दिन भद्रा समापन का समय 09 बजकर 01 मिनट है।  

जानिए, पूर्णिमा तिथि 2023

वैदिक ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से होगा और अगले दिन 31 अगस्त 2023 को सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक रहेगी।

इस विधि से बांधे राखी

रक्षाबंधन के दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और घर की साफ- सफाई कर लें। वहीं अब नित्य कर्मों से निवृत होने के बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन को समर्पित है। इसके बाद शुभ मुहूर्त में  थाली में रोली, चन्दन, अक्षत, दही, रक्षासूत्र और भाई की मनपसंद मिठाई रखें लें। साथ ही घी का एक दीपक भी प्रज्वलित करें। वहीं सबसे पहले कान्हा जी को राखी बांधे।  इसके बाद भाई को पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करवाकर बैठाएं। क्योंकि दक्षिण दिशा को अशुभ माना जाता है। वहीं पहले भाई को तिलक लगाएं, फिर रक्षासूत्र बांधें और आरती करें। रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद लें और इसके बाद बहन को सामर्थ्य के अनुसार गिफ्ट दें। साथ ही बहनों को भाई को सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देना चाहिए।

राखी बांधने का मंत्र

“येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:

तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल:”

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल