Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक पापी ग्रह राहु 18 साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वहीं आपको बता दें कि राहु और केतु हमेशा उल्टी चाल से ही गति करते हैं। साल 2026 में राहु ग्रह कुंभ राशि से निकलकर शनि देव के स्वामित्व वाली राशि मकर में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 महीने बाद भूमिपुत्र मंगल करेंगे अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर वक्री होकर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी बात मानेंगे। साथ ही इस दौरान पुराने रुके काम फिर गति पकड़ सकते है। वहीं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस समय निवेश, साझेदारी या कौशल-विकास की दिशा में कदम उठाना लाभदायक रहेगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह की उल्टी चाल सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान पर उल्टी चाल चलेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही इस दौरान व्यापारीगण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के लाभ हो सकता है। पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारियां मिलने की स्थिति बन रही है। काम-व्यवसाय में विस्तार होगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनशैली अधिक आरामदायक और समृद्ध बनेगी, जिससे मन में संतोष रहेगा।

मिथुन राशि (Taurus Zodiac)

राहु ग्रह का उल्टी चाल चलना मिथुन राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से कर्म स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में उन्नति के योग बनेंगे । साथ ही व्यापारिक यात्राएं लाभदायक साबित होंगी, जिससे नए व्यापारिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको जॉब मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान कारोबारियोंं को अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल