Rahu Gochar 2023: साल 2023 में कई छोटे- बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस लिस्ट में मायावी ग्रह राहु देव का भी नाम शामिल है। मतलब राहु देव (Rahu Vakri In Meen) 2023 में मेष और मीन राशि में भ्रमण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस साल कुछ सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां… 

मेष राशि: राहु का गोचर (Rahu Planet Transit In 2023) आप लोगों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली में लग्न और 12वें भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कुछ मानसिक परेशानी हो सकती है। साथ ही इस दौरान अगर आप निवेश करने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा संभलकर ही कोई कदम उठाएं। राहु के गोचर इस साल आपके अपने सगे- संबंधियों और रिश्तेदारों से संबंध बिगड़ सकते हैं। इस समय आपको धन की प्राप्ति तो होगी, लेकन धन आप सेविंग नहीं कर पाएंगे। मतलब खर्चें अधिक हो सकते हैं।

वृष राशि: राहु ग्रह का वक्री होना आप लोगों को प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव और 11वें स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपके फिजूल खर्च हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपके इस दौरान खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको कुछ विषयों को लेकर मानसिक अशांति हो सकती है। इस समय आपको व्यापार में धनलाभ कम हो सकता है। साथ ही कोई बिजनेस में डील फाइनल होते होते रुक सकती है।

कन्या राशि: आप लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर होना थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे। जिसे आयु और गुप्त रोग का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको कोई गुप्त रोग हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको करियर में अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।

वहीं आपकी सेहत भी इस समय प्रभावित हो सकती है। वहीं जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको निराशा हाथ लग सकती है। वहीं अक्टूबर राहु के गोचर से आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।