Rahu Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को मायावी ग्रह माना जाता है। मतलब राहु ग्रह जिस व्यक्ति की कुंडली में सकारात्मक होते हैं। वो व्यक्ति राजनीति और गुप्त चर विभाग में बहुत अच्छा नाम कमाता है। साथ ही वह व्यक्ति राजनीति में उच्च पद प्राप्त करता है। आपको बता दें कि राहु ग्रह अक्टूबर में मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। वहीं इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जिन लोगों का व्यापार ऑयल, पेट्रोलियम, खनिज, लोहा और काली चीजों से जुड़ा हुआ, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि देव का राहु ग्रह के साथ मित्रता का भाव है। इसलिए आप लोगों के लिए राहु का गोचर शुभ साबित हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

राहु ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे। साथ ही इस समय आपको विदेशों से अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही भाई- बहनों का आपको साथ मिल सकता है। मतलब उनका आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। यह अवधि आपके लिए संपत्ति खरीदने के मामले में काफी अच्छी साबित होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको संतान पक्ष से कोई सफलता मिल सकती है। वहीं आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। मतलब जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, उनका लाभ हो सकता है। वहीं इस समय व्यापारियों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल