Rahu Planet Gochar 2023: राहु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह माना जाता है। साथ ही इनकी कोई भी राशि नहीं होती है। मतलब ये किसी भी राशि के स्वामी नहीं हैं। लेकिन ज्योतिष में इनका विशेष महत्व है। ये अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सकारात्मक स्थित होते हैं, तो व्यक्ति को राजनीति में सफलता और प्रशासनिक पद देते हैं। आपको बता दें कि साल 2023 में राहु ग्रह मीन राशि में गोचर (Rahu Planet Gochar In Meen) करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको राहु के गोचर (Rahu Planet Transit In 2023) से अच्छा धनलाभ और सुखद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं… 

वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए राहु का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि राहु का गोचर आप लोगों की गोचर कुंडली के पंचम भाव में होने जा रहा है। जिसे प्रेम- संबंध और संंतान का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान विद्यार्थी वर्ग के लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। यदि आप विदेश में किसी संस्थान में प्रवेश लेने की योजना बना रहे हैं तो उनकी यह योजना सफल हो सकती है। वहीं राहु ग्रह के प्रभाव से आप प्रेम- संबंध में सफल हो सकते हैं। मतलब इस दौरान आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

वृष राशि: राहु का गोचर आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। इतना ही नहीं आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए यह गोचर काफी शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। वहीं इस राशि के जो लोग आयात निर्यात से संबंधित काम करते हैं वह इस दौरान अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। साथ ही इस समय आप स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में निवेश कर सकते हैं। लाभ के संकेत हैं।

कुंभ राशि: आप लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके मान सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।

वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से भी धनलाभ हो सकता है। साथ ही उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। अगर आप कारोबारी हैं, तो इस समय कोई डील फाइनल हो सकती है। जिससे भविष्य में आपको धनलाभ हो सकता है।