Rahu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी, छाया ग्रह माना जाता है। लेकिन इसका महत्व काफी अधिक है। बता दें कि राहु कुछ समय से गुरु की राशि मीन में विराजमान है। लेकिन नए साल की 18 मई को शाम 5 बजकर 8 मिनट पर वह कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु इस राशि में करीब 18 महीने तक रहता है। ऐसे में इसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन में लंबे समय तक रहेगा। राहु के शनि की राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को लाभ, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि राशि के कुंभ राशि में आने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र राहु हमेशा वक्री गति से चलता है। इसी के कारण वह मेष नहीं बल्कि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के एकादश भाव में राहु प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलने वाला है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि देखने को मिलने वाली है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। इनके साथ समय बिताना आपको अच्छा लग सकता है। परिवार में आपको अधिक तवज्जो मिलेगी। शेयर मार्केट के माध्यम से आप काफी पैसा कमा सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले सोच-विचार अवश्य करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके वेतन में वृद्धि के साथ पदोन्नति हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। करियर के लिहाज से इस राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा जाने वाली है। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही परिवार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप कई अड़चनों को आसानी से पार कर लेंगे। जीवन में सुख-शांति की बढ़ोतरी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। विदेशी व्यापार में लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के पंचम भाव में राहु विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छे रिजल्ट मिलने के पूरे चांसेस नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। निवेश के माध्यम से आप काफी पैसा कमा सकते हैं इसके साथ ही स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?
| मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
| मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
| सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
