Rahu Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र  के अनुसार, एक अवधि के बाद नवग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही छाया ग्रह राहु की बात करें, तो वह इस समय मेष राशि में विराजमान है। लेकिन 30 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर अपनी वक्री चाल चलते हुए मेष राशि से निकलकर देव गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। कहा जाता है कि राहु जिस भाव में आता है उसमें वह तुरंत ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देता है। ऐसे में अगर यह शुभ भाव में है, तो फलदायी साबित हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर अशुभ है तो अशुभ प्रभावों में भी बढ़ोतरी कर सकता है। इसलिए राहु को शांत रहना बेहद जरूरी है। जानिए राहु के मीन राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में राहु दशम भाव में गोचर करने वालेहैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक स्तर में काफी अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। आपकी उन्नति के दिन शुरू हो सकते हैं। हनत का पूरा फल प्राप्त होगा। जो काम दूसरों के लिए काफी मुश्किल होगा। वहीं आप उसे आसानी से कर लेंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

राहु मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि में तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को पराक्रम और आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ मिलने के आसार है। ऐसे में अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीख हो सकती है। उच्च अधिकारी प्रसन्न होकर कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंप सकते हैं। मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि में राहु पहले भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों क आत्मविश्वास की तेजी से बढ़ोतरी होगी। आपके अंदर उत्पन्न आत्मविश्वास से आप कई कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। बिजनेस में भी कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। आप जीवन के बारे में खुद निर्णय लेकर काफी खुश हो सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।