Rahu Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को मायावी ग्रह माना जाता है। साथ ही राहु ग्रह लगभग 18 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि राहु ग्रह ने मेष से मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। साथ ही वह यहां साल 2025 तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में राहु ग्रह कुछ राशियों की किस्मत चमका सकते हैं। इस राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से निकलकर मीन राशि में चले गए हैं। इसलिए इस समय आपको मानसिक सुकून प्राप्त होगा। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं वैवाहिक जीवन इस समय खुशनुमा रहेगा। वहीं आपको एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। आपको धन की बचत करने में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

राहु ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय करियर से जुड़े कुछ गोल्‍डन चांस आपको मिल सकते हैं। आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। वहीं इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए यह गोचर शानदार साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी शनि देव के मित्र हैं। साथ ही राहु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे। वहीं आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको इस समय समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपको करियर में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में इजाफा होगा। जो छात्र पढ़ाई पूरी करके नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल