Rahu Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को मायावी और छाया ग्रह माना गया है। साथ ही राहु ग्रह  17 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं राहु ग्रह हमेशा वक्री चाल से भ्रमण करते हैं। आपको बता दें कि राहु ग्रह 3 अक्टूबर को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में 3 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही उनको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

राहु ग्रह का मीन राशि में प्रवेश कुंभ राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि राहु देव आपकी राशि से धन स्थान पर गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं और इनकी राहु के साथ मित्रता है। इसलिए आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो यह समय निवेश के मामले में काफी अच्छी है। इस अवधि में किए गए निवेश से आपके धन में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपकी बातचीत की शैली में निखार आएगा, जिससे लोग आपसे जुड़ेंगे। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए फलदायी रहने वाली है। वहीं नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर पदोन्नति और स्थानांतरण के अवसर भी सामने आ सकते हैं। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। मतलब शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से धनलाभ हो सकता है। वहीं पुराने निवेश से भी लाभ के संकेत हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

राहु ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के लोगों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से नवम स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही योजनाओं में सफलता मिल सकती है। वहीं कार्यों में सिद्धि के योग हैं। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह अनुकूल समय है, नौकरी के प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। जो लाभकारी रहेगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल