Rahu Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है। अगर किसी जातक की कुंडली में इनकी स्थिति ठीक नहीं है, तो कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होती है। बता दें कि पिछले वर्ष 12 अप्रैल 2022 को राहु ने मेष राशि में गोचर किया था। 18 महीने तक एक राशि में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वह मीन राशि की ओर बढ़ रहा है और 30 अक्टूबर, 2023 को इसमें प्रवेश करेगा। राहु के गोचर से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं राहु के गोचर से किन राशियों को रहना होगा सतर्क।
राहु के गोचर से ये राशियां रहें सतर्क
मिथुन राशि
30 अक्टूबर तक मिथुन राशि के जातक थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि इस राशि में राहु ग्यारहवें भाव में स्थिति है। ऐसे में इस राशि के जातकों की फिजूलखर्ची हेगा। परिवार में कई परेशानियां आ सकती है। ऐसे में आप काफी मुश्किलों का सामना करेंगे।
कर्क राशि
इस राशि में राहु दसवें भाव यानी कर्म भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों कार्यस्थल में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि राजनीतिक भार झेलना पड़ सकता है। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। लेकिन बिजनेस करने वाले लोगों को काफी लाभ मिल सकता है।
तुला राशि
इस राशि में राहु सातवें भाव में विराजमान है। ऐसे में अक्टूबर तक इस राशि के जातक थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि व्यापार में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। किसी काम के सिलसिले में आपकी बाहर की यात्रा हो सकती है, लेकिन उस कार्य में सफलता हासिल नहीं होगी।
मकर राशि
इस राशि में राहु चौथे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। परिवार के साथ थोड़ी सी अनबन हो सकती है। अगर आप कोई घर या संपत्ति खरीद रहें, तो पूरी जांच पड़ताल कर लें, क्योंकि आपके साथ धोखा होने के आसार नजर आ रहे हैं. किसी को उधार देने सें बचें, क्योंकि इससे आपका पैसा फंसा रह सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।