Rahu Nakshatra Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार राहु ग्रह लगभग 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही वह समय- समय पर नक्षत्र भी परिवर्तन करते रहते हैं। आपको बता दें कि 10 साल बाद राहु ग्रह  नवंबर में शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह हैं। ऐसे में राहु ग्रह का अपने नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। साथ ही इन लोगों को आय में वृद्धि और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 महीने बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे मंगल के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर आपको कामकाज में बहुत ही सुकून मिलेगा और आपकी किस्मत का सितारा भी बुलंद होगा। आपको अपने करियर में अचानक ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का सपना साकार हो सकता है। साथ ही इस दौरान आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए यह समय बेहद अनुकूल है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही करियर में ऐसे अवसर मिलेंगे जो आपको नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकते हैं। साथ ही आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की भी संभावनाएं हैं। साथ ही आपको संतान से जुड़ी सारी चिंताएं दूर होंगी और विदेशी क्षेत्रों से आपको लाभ मिलेगा। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। साथ ही कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शनि हैं और राहु की शनि देव के साथ मित्रता का भाव है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को दिवाली के बाद नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं जो आपके करियर में चार चांद लगा सकते हैं। साथ ही  कारोबारियों की मेहनत रंग लाएगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।