Rahu Nakshatra Parivartan 2025: वैदिक पंचांग के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र और गोचर करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि राहु ग्रह नवंबर में शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र पर राहु देव का खुद आधिपत्य है ऐसे में राहु ग्रह का अपने नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

100 साल बाद गणेश चतुर्थी पर बनेगा पावरफुल नवपंचम राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

राहु ग्रह का गोचर कर्क राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आप लोकप्रिय होंंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपकी जीवनशैली में सुधार आएगा। वहीं नौकरीपेशा के लिए यह समय उत्तम साबित होगा।  यह समय आपके लिए नई चीजें सीखने, आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने या लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनाने का है। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सफलता दिलाएगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शनि हैं और राहु की शनि देव के साथ मित्रता है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही  आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा और लोग आपके व्यवहार, शैली और मधुर स्वभाव की ओर आकर्षित होंगे।

प्रेम और रोमांटिक रिश्तों में गहराई आएगी, और अविवाहित कर्क राशि के लोग किसी रिलेशनशिप में जा सकते हैं। वहं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। वहीं आपको निवेश से लाभ हो सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारियां या तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए यह समय अनुकूल है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं और अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

100 साल बाद गणेश चतुर्थी पर बनेगा पावरफुल नवपंचम राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल