Rahu And Shukra Conjunction In Kumbh:  ज्योतिष पंचांग अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अपने मित्र और शत्रु ग्रहों के साथ युति का निर्माण हो करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह साल 2026 की शुरुआत में कुंभ राशि में संचऱण करने जा रहे हैं । जहां पर राहु ग्रह पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में राहु के साथ शुक्र ग्रह का संयोग बनने जा रहा है। राहु और शुक्र की युति कुछ राशियों के लिए काफी लाभकारी हो सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और राजनीति में सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

राहु और शुक्र की युति आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आप अपने सुख-सुविधाओं में वृद्धि के लिए थोड़ा धन भी खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और आप अपनी समझदारी व चतुराई से सफलता प्राप्त करेंगे। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

राहु और शुक्र का संयोग मिथुन राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से दशम भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही  करियर में प्रमोशन के योग हैं। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं उन्नति के नए रास्ते भी खुलेंगे, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में जो विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। वहीं इस समय पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और शुक्र का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से तीसरे भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही  आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी भी मुश्किल परिस्थिति या चुनौती से आप आसानी से बाहर निकल जाएंगे और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही आपके मान-सम्मान में वृद्धि और करियर में ग्रोथ मिलने की भी संभावना है। वहीं इस दौरान आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल