Grahan Dosh In Kumbh: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 10 अगस्त को राहु और चंद्रमा की युति कुंभ राशि में बनने जा रही है। जिससे ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। साथ ही धन फंस सकता है। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…
12 महीने बाद लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से इन राशियों के शुरू होंंगे अच्छे दिन, शुक्र और बुध ग्रह की रहेगी असीम कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग
मीन राशि (Pisces Zodiac)
ग्रहण योग आप लोगों के लिए थोड़ा हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से 12वें स्थान में बनने जा रही है। जिससे इस समय आपको फिजूल खर्चे परेशान कर सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही इस दौरान आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ेगा। वहीं इस समय आप कोई नई डील फाइनल करने से बचे, क्योंकि नुकसान के योग बन रहे हैं। साथ ही कोई नया काम भी शुरू नहीं करें। वहीं इस समय आप यात्रा भी कर सकते हैं, जो व्यर्थ ही रहेंगी।
यह भी पढ़ें:
तुला राशि (Libra Zodiac)
ग्रहण योग वृश्चिक राशि के लोगों को नकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु और चंद्रमा की युति आपकी राशि से छठे स्थान में बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको गुप्त शत्रु थोड़े परेशान हो सकते हैं। साथ ही जरूरी काम रुक सकते हैं। वहीं इस सयम सेहत का भी ध्यान रखें। वहीं वाद- विवाद से भी बचें। साथ ही उधार देने से भी बचें। साथ ही इस समय आपके जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकते हैं। वहीं इस समय धन उधार देने से बचें।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए ग्रहण योग नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु और चंद्रमा की युति आपकी गोचर कुंडली के अष्टम स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय कोल्ड, सर्दी, बुखार आ सकता है। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं इस समय काम में लावरवाही से बचें। साथ ही इस समय वाहन चलाते समय सावधान बरतें, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।