Rahu Budh Yuti Effects: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक बुध ग्रह ने वक्री होकर 9 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही साथ राहु ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि में राहु और बुध की युति 18 साल बाद बन गई। आपको बता दें कि उससे पहले साल 2006 मीन राशि में दोनों ग्रहों की युति बनी थी। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति का असर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और राहु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन में पार्टनर के साथ आपका रिश्‍ता मजबूत होगा। आपको अपनी कमाई बढ़ाने के कई शानदार मौके इस बीच हासिल होंगे। वहीं इस अवधि में आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध और राहु का संयोग तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से छठे भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं आप इस समय शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान आर्थिक रूप से आप पहले से अधिक मजबूत होंगे। सेहत के मामले में यह वक्‍त आपके लिए काफी अच्‍छा है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और बुध की का संयोग कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप छोटी या बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं युति करियर में वृद्धि और शुभ समाचार देगी। साथ ही आपके लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं आप कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024