Rahu And Ketu Gochar: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि राहु और केतु 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें राहु ग्रह मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही केतु ग्रह तुला से निकलकर कन्या राशि में संचरण करेंगे। क्योंकि राहु और केतु हमेशा वक्री अवस्था में भ्रमण करते हैं। वहीं राहु और केतु के गोचर से 3 राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है, आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और केतु का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं केतु ग्रह आपकी राशि से छठे भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए काफी समय से रुका हुआ कोई बड़ा पेमेंट व्‍यापारियों को मिलने से उनकी कई रुकी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। लेकिन इस समय आपको चोट- चपेट लग सकती है, कोई दुर्घटना हो सकती है। इसलिए सावधान थोड़ा रहने की जरूरत है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

राहु और केतु का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु का गोचर आपकी राशि से लाभ और आय़ स्थान पर होगा। इसलिए इस समय आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही इस वक्‍त आपके घर और कार्यक्षेत्र का माहौल भी काफी खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा। वहीं केतु का भी आपको साथ मिलेगा। इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को राहु और केतु का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए जो लोग आध्यात्म, ज्योतिष, विचारक, कथा वाचक हैं, तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं काम- कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही कारोबारियों को धन लाभ के साथ ही कार्यक्षेत्र में भी उन्‍नति के योग बन रहे हैं। आपको बिजनस में बेहतर मुनाफा हासिल होगा। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको जॉब मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल