Rahu ketu Gochar 2023: ज्योतिष अनुसार ग्रह राशियों के साथ नक्षत्र भी परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि राहु और केतु सोमवार रात को नक्षत्र परिवर्तन करके चित्रा और अश्विनी नक्षत्र में आए हैं। इन दोनों ग्रहों को ज्योतिष में छाया ग्रह की उपाधि दी गई है। साथ ही राहु ग्रह को मायावी ग्रह कहा गया है। मतलब जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु ग्रह सकारात्मक हो तो व्यक्ति शेयर बाजार और सट्टा, लॉटरी में अच्छा लाभ कमाता है। साथ ही व्यक्ति राजनीति के उच्छ शिखर तक पहुंचता है। इसलिए इन दोनों ग्रहों के गोचर से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और यश, वैभव की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और केतु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपका शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही आपको इस समय आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं छात्रों को इस दौरान काफी सफलता मिलने की उम्मीद है। मतलब अगर वो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उनको सफलता मिल सकती है। वहीं धन संबंधी समस्याएं कम होंगी। साथ ही अगर आप नौकरी में हैं, तो आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
राहु और केतु का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको पैसों की बचत करने में भी सफलता मिलेगी और आप आर्थिक रूप से काफी संपन्न होंगे। वहीं आप इस दौरान यात्रा पर जा सकते हैं। वो यात्रा परिवार के साथ हो या काम- कारोबार से संबंधित हो सकती है। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपको मेहनत का फल सफलता के रूप में मिलेगा। धन संचय में वृद्धि होगी। साथ ही आपको इस समय किस्मत का भी साथ मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और केतु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप सभी को मेहनत का फल मिलेगा और शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी। इस दौरान आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं आपको इस समय रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।