Unaspicious Yog Guru Chandal Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अन्य ग्रह के साथ युति बनाकर शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि अक्टूबर तक मेष राशि में गुरु चांडाल योग बनने जा रहा है। यह योग गुरु और राहु की युति से बनता है। ऐसे में कुछ राशियों को अक्टूबर तक सावधान रहना चाहिए। क्योंकि सेहत और धनहानि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु चांडाल योग अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि आपको समय- समय पर फीवर आता रहेगा। साथ ही सिर में दर्द की समस्या रहेगी। वहीं शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी के साथ समय- समय पर तनाव हो सकता है। साथ ही आपको इस समय आपको नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। साथ ही उधार देने से बचें। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

गुरु चांडाल योग का बनना मिथुन राशि के जातकों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में कमी हो सकती है। वहीं आपको इस अवधि में फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं पेशेवर जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही इस समय आपको निवेश करने से बचना चाहिए। साथ ही इस अवधि में आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु चांडाल योग का बनना प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। साथ ही गुप्त रोग भी हो सकता है। वहीं इस समय आपको बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय नया काम शुरू करने से बचें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल