भारत वर्ष में मनाए जाने वाले सारे त्योहार किसी ना किसी रुप में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं, लेकिन उनमें सबसे मुख्य त्योहार दशहरा है। हिंदू पंचाग के अनुसार अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को विजयदशमी कहा जाता है। ये हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दशहरा यानि विजयदशमी जिसका अर्थ है विजय का दिन। हिन्दुओं में दशहरा का पर्व को बहुत अहम माना जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। दशहरा का अर्थ है दसवीं तिथि, ये नवरात्रि के दसवें दिन मनाया जाता है। दशहरा हिंदूओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। यह त्यौहार भगवान श्री राम की कहानी तो कहता ही है जिन्होंनें लंका में 9 दिनों तक लगातार चले युद्ध के पश्चात अंहकारी रावण को मार गिराया और माता सीता को उसकी कैद से मुक्त करवाया। वहीं इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था इसलिये भी इसे विजयदशमी के रुप में मनाया जाता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 21 सितंबर से शुरु हुए और 29 सितंबर को महानवमी के बाद उनका समापन किया जाएगा। फिर दसवें दिन 30 सितंबर 2017 को दशहरा है।
दशहरा एक हंसी खुशी का पर्व है, शारदीय नवरात्र की स्थापना पर कलश और मूर्ति स्थापना का विसर्जन भी इसी दिन किया जाता है। वैसे दशहरा एक प्रतीक पर्व है दशहरे के पुतले को बुराई और समस्त प्रकार की अमानवीय प्रवृति का प्रतीक मानकर जलाया जाता है। जिससे हमारा समाज इस प्रकार की बुराइयों विक्रतियो से मुक्त हो सके। सच्चे अर्थो में तभी दशहरा मनाने का महत्व सार्थक सिद्ध होगा। इस दशहरा अगर अपने प्रियजनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये व्हॉट्सएप, फेसबुक मैसेज और एसएमएस भेजकर बधाइयां दे सकते हैं।
धर्म पर धर्म की जीत, अन्याए पर न्याय की विजय, बुराई पर अच्छाई की जय जय कार, यही है दशहरे का त्यौहार .. दशहरे की शुभकामनायें।
हो आपकी जिंदगी में खुशियों का मेला
कभी ना आए कोई झमेला
सदा सुखी रहे आपका बसेरा..
मुबारक हो आपको यह शुभ दशहरा!
बुराई पर अच्छाई की जीत !
दशहरा लता है एक उम्मीद रावण की तरह हमारे दुखों का अंत हो
और एक नई शुरुआत हो एक नये सवेरे की ।
हैप्पी दशहरा !!
माँ की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी जाता है माता के द्वार,
उसे कुछ ना कुछ ज़रूर मिलता है।
हैप्पी दशहरा !!
जैसे राम जी ने जीता लंका को, वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया.
इस दशहरे मिल जाएँ आप को, दुनिया भर की सारी खुशियाँ.
हैप्पी दशहरा………….।
रावन जलाओ.. बुराई को आग लगाओ… अच्छाई को अपनाओ… खुशियाँ मनाओ..खूब पिओ… खूब खाओ.. दशहरा का त्यौहार मनाओ।
दशहरे का यह पावन त्योहार,
घर में लाये आपके खुशियां अपार।
श्री राम करें आप पर खुशियों की बौछार,
ऐसी शुभकामनाएं हमारी करो स्वीकार।।
।। दशहरे की हार्दिक बधाई ।।
अधर्म पर धर्म की सदा जीत हो,
अन्याय पर न्याय को मिले विजय,
ह्रदय से हो श्री राम का जय-जयकार
यही हैं दशहरे का त्योहार।