Malmas 2023: शास्त्रों में मलमास का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि मलमास हर साल 3 वर्षों के बाद आता है। इस साल मलमास की शुरुआत 18 जुलाई से हो रही है और 16 अगस्त को यह समाप्त होगा। इसे इसे अधिक मास और पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाता है। वहीं पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस महीने भगवान विष्णु और भोलेनाथ की पूजा करने का विधान। वहीं इस महीने कुछ चीजों का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…
करें किताबों का दान
पुरुषोत्तम मास में जरूरतमंद और गरीब बच्चों को किताबों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा बनी रहेगी। साथ ही ज्ञान के क्षेत्र में वृद्धि होती है।
करें दीपदान
शास्त्रों में अधिकमास के दौरान दीप करने का विशेष महत्व बताया गया है। दीपदान करने से व्यक्ति का जीवन रोशनी से भर जाता है। साथ ही अंधकार मिटता है। इसलिए मलमास में घर और मंदिर में दीपक जलाना चाहिए।
अधिकमास में करें नारियल का दान
नारियल का संबंध मांं लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए मलमास के महीने में नारियल का दान जरूर करना चाहिए। इससे जीवन मेंं सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। वहीं जीवन में धन- धान्य की कमी नहीं रहती है।
मलमास में करें पीले वस्त्रों का दान
पुरुषोत्तम मास में गरीब और जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही अगर हो सके तो पीला वस्त्र दान करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता का वास रहेगा और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
जरूरतमंद और गरीबों को करें भोजन का दान
मलमास में अन्न का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसा करने से मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। वहीं घर में धन- धान्य का वास रहता है। इसलिए पुरुषोत्तम मास में कभी भी भोजन का दान कर सकते हैं। वहीं मलमास में आप केला भी दान कर सकेत हैं। केला का दान करने से घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही घर परिवार के लोगों में प्रेम बढ़ता है।