Premanand Maharaj on Karwa Chauth: करवा चौथ का त्योहार जल्द ही आने वाला है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को रखने से पति की उम्र बढ़ती है, जीवन में सुख-समृद्धि आती है और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इस बीच वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज ने करवा चौथ को लेकर एक ऐसी बात कही है, जिसने कई महिलाओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर प्रेमानंद जी ने क्या कहा है…

प्रेमानंद महाराज ने करवा चौथ पर कही ये बात

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला प्रेमानंद जी महाराज से पूछती हैं – ‘महिलाएं करवा चौथ का व्रत किस उद्देश्य से रखती हैं?’ इस पर महाराज जी मुस्कुराते हुए कहते हैं – ‘ये तो बहुत छोटी-मोटी बातें हैं, गांव-गली की मान्यताएं हैं। कोई भी अनुष्ठान किसी की मृत्यु को नहीं बचा सकता। करवा चौथ किसी की मौत को कैसे रोक सकता है? विधना ने जो लिखा है, वही होगा।’ उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद भक्त हैरान रह जाते हैं। महाराज ने साफ कहा कि किसी व्यक्ति की उम्र या मृत्यु का समय पहले से तय होता है, और कोई भी पूजा-पाठ या व्रत उसे बदल नहीं सकता।

व्रत केवल एक छोटा सा सहारा है – प्रेमानंद महाराज

महिला ने आगे सवाल किया – ‘महाराज जी, महिलाएं पति और पुत्र की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, फिर उसका क्या प्रभाव होता है?’ इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा – ‘देखो, व्रत या अनुष्ठान एक छोटा सा सपोर्ट होता है। जैसे अगर किसी की आयु 10 साल है और उसे कोई विघ्न या बीमारी आने वाली है, तो मां का व्रत उस विपत्ति को हल्का कर सकता है। जैसे जुखाम-बुखार नहीं होगा, चोट नहीं लगेगी। लेकिन अगर मृत्यु का निश्चित समय आ गया है, तो कोई व्रत या अनुष्ठान उसे नहीं रोक सकता।’

उन्होंने आगे कहा कि अगर मृत्यु का योग बन रहा है लेकिन निश्चित नहीं है, तो महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से संकट टल सकता है। लेकिन अगर विधि ने मृत्यु निश्चित कर दी है, तो महामृत्युंजय मंत्र भी उसे नहीं टाल सकता।

जो विधि ने लिखा है वही होगा – प्रेमानंद जी महाराज

महाराज ने बड़ी सहजता से कहा कि जीवन और मृत्यु ईश्वर की योजना का हिस्सा हैं। कोई मनुष्य, कोई तंत्र-मंत्र या व्रत उस योजना को नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई सोचता है कि करवा चौथ का व्रत रखकर मृत्यु को रोक सकता है, तो वो भ्रम में है। जीवन का अंत तय है, उसे कोई नहीं बदल सकता।’ प्रेमानंद जी महाराज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग उनकी बातों से सहमत हैं, तो कुछ इस पर अपनी राय दे रहे हैं। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज के देश-विदेश में लाखों अनुयायी हैं और लोग उनके प्रवचन सुनने के लिए घंटों इंतजार करते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें