Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह भक्तों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे हैं। साथ ही भगवत प्राप्ति का मार्ग बता रहे हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज रोज सत्संग करते हैं, जिसमें वह राधा नाम का संकीर्तन करते हैं। महाराज जी राधा रानी को अपना इष्ट मानते हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज जी की शिक्षाएं आज समाज में जागरुकता फैला रही हैं। उनका आध्यात्मिक ज्ञान कलयुग में प्रकाश के समान हैं। महाराज जी से मिलने कई विभिन्न क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां मिल चुकी हैं, जिसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर विराट कोहली और यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का नाम शामिल है। वहीं महाराज जी से अभिनेता आशुतोष राणा ने भी भेंट की थी। वहीं महाराज जी ने भी उनको श्रीजी का प्रसाद दिया था और भोलेनाथ के स्वरूपों की चर्चा हुई थी।

12 घंटे बाद बनेगा गजकेसरी और कलात्मक राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

वहीं महाराज जी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि भाग्य ज्यादा शक्तिशाली है या मेहनत, जिस पर प्रेमानंद महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि कि ये देखना है कि मेहनत तुम कौन सी करते हो, क्योंकि अगर तुम असत मेहनत करते हो तो तुम भाग्य के प्रारब्ध को तुम परास्त नहीं कर सकते हो। वहीं तुम अगर भजन करने की मेहनत करते हो। सत मेहनत करते हो।

साथ ही प्रेमानंद महाराज ने कहा कि तुम तीर्थ यात्रा करते हो और पुण्य करते हो। दूसरे का परोपकारक करते हो और नाम जप खूब करते हो। तो भाग्य को बदल सकते हो। वहीं फावड़ा चलाने से भाग्य नहीं बदला जा सकता है। खुूब पढ़ाई- लिखाई से भाग्य नहीं बदलने वाला। क्योंकि खूब पढ़े- लिखे लोग खाली घूम रहे हैं।

जानिए कौन हैं संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज

प्रेमानंद महाराज का असली नाम अनिरुद्ध पांडेय है। साथ ही वह कानपुर जिले के रहने वाले हैं। वहीं इनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है।

प्रेमानंद महाराज ने बताया जन्माष्टमी पर ऐसे करें लड्डू गोपाल की पूजा, भगवान कृष्ण होंगे प्रसन्न, हर मनोकामना होगी पूरी, करियर और कारोबार भी चमकेगा

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल