Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज जी से वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं उनके वीडियो को यूथ भी बहुत पसंद कर रहे हैं। क्योंकि उनकी बातें सरल और साफ भाषा में होती हैं। आपको बता दें कि  संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज वृंदावन में रहते हैं। साथ ही राधा रानी को वह अपना आराध्य मानते हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज जी की शिक्षाएं आज समाज में जागरुकता फैला रही हैं। उनका आध्यात्मिक ज्ञान कलयुग में प्रकाश के समान हैं। साथ ही आपको बता दें कि महाराज जी सत्संग के माध्यम से लोगोंं के प्रश्नों के उत्तर देते हैं। साथ ही आध्यात्मिक ज्ञान देते हैं। महाराज प्रेमानंद जी के दर्शन करने के लिए उनके भक्त देश-विदेश से वृंदावन आते है, और उनका बहुत सम्मान भी करते हैं। वहीं महाराज जी भक्तों को श्री जी का प्रसाद देते हैं। वहीं महाराज जी रोज सुबह भ्रमण पर निकलते हैं और लोगों को दर्शन देते हैं। वहीं महाराज जी के गुरु का नाम श्री गौरांगी शरण महाराज है।

Hartalika Teej 2025 Date, Puja Timings: आज हरतालिका तीज पर रवि और शोभन योग का संयोग, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र

वहीं महाराज जी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि देवी- देवताओं को किसी जानवर की बलि देना सही है या गलत, जिस पर प्रेमानंद महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि ये आसुरी प्रवृत्ति है, इससे भगवत प्राप्त नहीं होती है। जगदंबा को जगत जननी कहते हो और मां के सामने बकरे की बलि दे रहे हैं तो वह पुत्र की बलि के प्रसन्न कैसे हो सकती हैं। महाराज जी ने कहा कि अगर वह बलि से प्रसन्न होती तो आपका मंगल हो जाता है।

वहीं उन्होंने कहा कि कोई बताए कि किसका मंगल हुआ माता को बलि देकर। माता जी ने दुष्टों का संहार करने के लिए मां काली का अवतार लिया। ये बकरे और बकरी बलि से माता प्रसन्न नहीं होती हैं। ये मूर्खता है जो लोग करते हैं। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि माता जी तो तब प्रसन्न होंगी जब सब पर दया करो और सबको सुख पहुंचाओ। जाप जप करो और अच्छे आचरण करो। तो जगदंबा प्रसन्न हो जाएंगी।

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि शास्त्र में नारियल की बलि, नींबू की बलि इनकी बलि का वर्णन है। क्योंकि यह चीजें सात्विक हैं। मां को किसी के खून की जरूरत नहीं है, क्योंकि मां तो अपने खूब को दूध बनाकर बच्चों का पालन करती हैं। इसलिए दूसरों का रक्त पान कैसे करती हैं। वहीं उन्होंने कहा कि मां ने दुष्टों का रक्तपान किया जो सज्जनों को परेशान करते हैं। इसलिए बलि बगेरा नहीं दें। वर्ना नरक की प्राप्ति होगी। 

12 महीने बाद व्यापार के दाता बुध करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल