Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: प्रेमामंद महाराज वृंदावन के केलीकुंज नाम के स्थान पर रहते हैं। साथ ही वह अपनी कथाओंं के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। भक्त महाराज जी से अपने जिज्ञासु प्रश्न करते हैं और महाराज जी बहुत सी सरल भाषा में उनका उत्तर देते हैं। महाराज जी राधा रानी को अपना आराध्य मानते हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज जी की शिक्षाएं आज समाज में जागरुकता फैला रही हैं। उनका आध्यात्मिक ज्ञान कलयुग में प्रकाश के समान हैं। वहीं कई क्रिकेटर और बॉलीबुड के सेलिब्रिटी महाराज जी से मिल चुके हैं। वहीं थोड़े दिन पहले अभिनेता आशुतोष ने महाराज जी से मुलाकात की थी।
भाग्य और कर्म में से कौन है ज्यादा शक्तिशाली? प्रेमानंद महाराज ने दूर किया संशय
वहीं महाराज जी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि भाग्य में लिखी हुई चीजें बदली जा सकती हैंं। जिस पर प्रेमानंद महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि भाग्य बदला जा सकत है पुण्य के द्वारा, तीर्थ यात्रा के द्वारा, नाम जप के द्वारा, परोपकार के द्वारा। महाराज जी ने आगे कहा कि अगर आप ये कार्य नहीं कर रहे हैं तो फावड़ा चलाने और मेहनत करने से भाग्य नहीं बदला जा सकता है। भाग्य बदला है सत्कर्म के द्वारा, सत्कर्म का अनुष्ठान हो तो पूर्व जन्म के असत्कर्मों का नाश करके उसकी उन्नति कर देते है।
यह भी पढ़ें:
जानिए कौन हैं संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज
संत श्री हित प्रेमानंद कानपुर जिले के रहने वाले हैं। वहीं उनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है। वहीं प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि, जब वे 5वीं कक्षा में थे, तभी से गीता का पाठ शुरू कर दिया था और वह छोटी सी उम्र में ही काशी में जाकर रहने लगे थे। साथ ही कम उम्र में ही संयास ले लिया था।
12 महीने बाद व्यापार के दाता बुध करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग