Premanand Ji Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज अपने उपदेशों और विचारों से लाखों लोगों के जीवन को दिशा देते हैं। उनके प्रवचन न केवल धार्मिक बल्कि व्यवहारिक जीवन से जुड़ी बातों को भी उजागर करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई शिक्षाएं वायरल होती रहती हैं, जिनसे लोग प्रेरणा लेते हैं। हाल ही में प्रेमानंद महाराज ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सुबह देर तक सोता है, तो उसकी तीन चीजें धीरे-धीरे नष्ट हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर सुबह देर तक सोने से क्या नुकसान होते हैं और क्यों सुबह जल्दी उठना जरूरी है।

सुबह देर तक सोने की आदत क्यों है नुकसानदायक?

महाराज प्रेमानंद जी कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह उठकर सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए। सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता आती है। अगर आप देर तक सोते हैं और सूर्यदेव को नमन नहीं करते, तो इससे न केवल आध्यात्मिक हानि होती है बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। देर से उठने वाले व्यक्ति का शरीर सुस्त रहता है, दिनभर थकान और आलस्य महसूस होता है। धीरे-धीरे यह आदत जीवन की लय को बिगाड़ देती है।

देर तक सोने से नष्ट होती हैं ये 3 चीजें

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, जो लोग सुबह देर से उठते हैं, उनके जीवन से तीन महत्वपूर्ण चीजें धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं। महाराज जी के अनुसार, देर तक सोने से शरीर में ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है और आयु कम होती है। वहीं, जो लोग सूर्योदय से पहले नहीं उठते, उनके चेहरे का प्राकृतिक तेज घटने लगता है। चेहरे पर थकान और नीरसता दिखाई देने लगती है। प्रेमानंद जी महाराज आगे कहते हैं कि सुबह देर तक सोने से शरीर का आकर्षण भी कम हो जाता है। ऐसी आदत व्यक्ति के सौंदर्य और आत्मविश्वास को भी प्रभावित करती है। उनके अनुसार, जो लोग सुबह जल्दी नहीं उठते, उनके भीतर आलस्य घर कर लेता है और यह धीरे-धीरे उनकी सोच और कर्म दोनों को कमजोर बना देता है।

सुबह जल्दी उठकर क्या करें?

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, हमेशा सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। उनका कहना है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से सूर्योदय के दर्शन करता है, उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आगे महाराज की कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति नाइट शिफ्ट में काम करता है, तो उसे सूर्योदय के समय कुछ देर के लिए उठकर सूर्यदेव के दर्शन जरूर करने चाहिए। दर्शन के बाद वह दोबारा सो सकता है। प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जो लोग रोजाना जल्दी उठते हैं, उनके मन में शांति, शरीर में ताकत और जीवन में उत्साह बना रहता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें