ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट के आधार पर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जाना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि ने की थी इसलिए इसका नाम सामुद्रिक शास्त्र पड़ा। 

यहां हम बात करेंगे हाथ के अंगूठे के बारे में। शरीर के विभिन्न अंगों की तरह सामुद्रिक शास्त्र में यह भी बताया गया है कि हाथ के अंगूठे के आकार से किस तरह किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को जाना जा सकता है।

अंगूठा हो छोटा:

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ का अंगूठा छोटा और मोटा होता है ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती हैं। इन लोगों को बहुत जल्दी किसी पर विश्वास नहीं होता है। साथ ही ऐसे लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं। ये लोग जल्दी किसी बात को दिल पर ले जाते हैं और फिर घंटों उसके बार में सोचते रहते हैं। लेकिन ये लोग सामने वाले की अच्छी बातों को तुरंत ग्रहण कर लेते हैं।

अंगूठा हो पतला:

अगर किसी व्यक्ति के हाथ का अंगूठा पतला और लंबा है तो ऐसा व्यक्ति बहुत साहसी होता है और उसे जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन ऐसा व्यक्ति संघर्ष करने से कतराता नहीं हैं और बहुत जल्द जीवन में सफलताएं हासिल करता है। साथ ही ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं और ये लोग बिजनेस में खूब मेहनत करके पैसे कमाते हैं। साथ ही इन लोगों के शौक भी महंगे होते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं।

स्पष्टवादी होते हैं:

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर आपके हाथ का अंगूठा पीछे की ओर बहुत ज्यादा मुड़ता है तो यह माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति बहुत दयालु होता है। साथ यह भी कहा जाता है कि यह लोग बहुत भावुक होते हैं और इनमें संस्कारों की अधिकता होती हैं। साथ ही ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं, ये लोग कुछ भी दिल में नहीं रखते, इनको जो बोलना है वो मुंह पर बोलते हैं।  (यह भी पढ़ें)- अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, बॉलीवुड के ये स्टार्स पहनते हैं खास रत्न, जानिए क्या है इनके लाभ

खुशमिजाज होते हैं:

समुद्र शास्त्र में यह बताया जाता है कि जिन लोगों के हाथ के अंगूठे का बीच का हिस्सा मोटा होता है और ऊपरी और निचला भाग पतला होता है ऐसे लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं और समय के साथ-साथ उनका वजन बढ़ता चला जाता हैं। साथ ही ये लोग जिस महफिल में जाते हैं वहां रंग जमा देते हैं। इनका मानना होता है जिंदगी एक बार मिली है उसका पूरा मजा लिया जाए। (यह भी पढ़ें)- Surya Gochar: 15 मार्च से चमक सकती है इन 4 राशि वालों की किस्मत, ग्रहों के राजा सूर्य देव की रहेगी विशेष कृपा