Year 2026 Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 2026 की बात करें तो इस साल शनि का संचरण मीन राशि में होगा। जबकि राहु पूरे साल कुंभ राशि में संचार करते हुए साल के अंत में मकर राशि में प्रवेश करेंगे जबकि गुरु का गोचर इस साप मिथुन, कर्क और सिंह राशि में होगा। साथ ही शुक्र, सूर्य और मंगल का समय- समय पर राशि परिवर्तन होगा। ऐसे में कुछ राशियों के लिए साल 2026 कुछ चुनौतियों भरा साबित हो सकता है। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

2026 से इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, 12 साल बाद गुरु बृहस्पति केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाकर बरसाएंगे धन, पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए साल 2026 कुछ मुश्किलों भरा साबित हो सकता है। क्योंकि आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए आपको गुप्त चिंताएं सता सकती है। धन संबंधित मामलों में समस्याएं रह सकती है। आपकी लोगों के साथ व्यर्थ की शत्रुता रह सकती है। वहीं स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को सोच- समझकर नौकरी बदलनी चाहिए। वहीं इस समय आपको फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको बजट बिगड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

साल 2026 सिंह राशि के लोगों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आप पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए इस समय आपको मानसिक तनाव हो सकता है। वहीं आपको स्वास्थ्य हानि और सिर और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आपके बनते कार्यों में अड़चनें आएंगी। वहीं इस दौरान जीवनसाथी के साथ कुछ तनाव हो सकता है। वहीं इस साल आपको निवेश थोड़ा सोच- समझकर करना चाहिए। वहीं इस समय काम- कोराबार थोड़ा धीमा चलेगा। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए साल 2026 हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि आप लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए इस समय आपको धन की हानि हो सकती है। वहीं सेहत खराब हो सकती है। वहीं  ऐसे में आपके खर्चों में काफी वृद्धि होगी। हालांकि, परिस्थितियों के बावजूद बनते हुए कार्यों में सुधार होगा। साथ ही आपको कुछ बातों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। वहीं इस समय कुछ फिजूल यात्रा करनी पड़ सकती है। 

16 नवंबर से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, 50 साल बाद मंगल की राशि में बनेगा पावरफुल त्रिग्रही योग, अचानक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल