Pradosh Vrat 2024 Date List: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है और यह व्रत भोलेनाथ को समर्पित होता है। प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। वहीं मान्यता है तो भी व्यक्ति इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा- अर्चना करता है। भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2024 में कब- कब प्रदोष व्रत पड़ेंगे, उनकी डेट और दिन…

नववर्ष 2024 में प्रदोष व्रत की डेट

22 मार्च 2024, शुक्रवार: शुक्र प्रदोष व्रत

6 अप्रैल 2024, शनिवार:  शनि प्रदोष व्रत

21 अप्रैल 2024, रविवार: रविप्रदोष व्रत

5 मई 2024, रविवार: रवि प्रदोष व्रत

20 मई 2024, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत

4 जून 2024, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत

19 जून 2024, बुधवार: बुध प्रदोष व्रत

3 जुलाई 2024, बुधवार: बुध प्रदोष व्रत

18 जुलाई 2024, गुरुवार: गुरुप्रदोष व्रत

1 अगस्त 2024, गुरुवार: गुरु प्रदोष व्रत

17 अगस्त 2024, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत

31 अगस्त 2024, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत

15 सितंबर 2024, रविवार: रवि प्रदोष व्रत

15 अक्टूबर 2024, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत

29 अक्टूबर 2024, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत

13 नवंबर 2024, बुधवार: बुध प्रदोष व्रत

28 नवंबर 2024, गुरुवार: गुरु प्रदोष व्रत

13 दिसंबर 2024, शुक्रवार: शुक्र प्रदोष व्रत

28 दिसंबर 2024, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत के लाभ

प्रदोष व्रत रखने से व्यक्ति सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही व्यक्ति पर भगवान शिव का पूर्ण आशीर्वाद रहता है। सूर्य प्रदोष व्रत रखने से व्यक्ति को संतान की प्राप्ति होता है। साथ ही पिता के साथ संबंध अच्छे रहते हैं। मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही सूर्य दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं चंद्र प्रदोष व्रत रखने से मन शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है। साथ माता के साथ संबंध अच्छे रहते हैं और चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं मंगल प्रदोष व्रत रखने से पराक्रम और साहस की वृद्धि होती है। साथ ही मंंगल दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं बुध प्रदोष व्रत रखने से व्यापार में सफलता मिलती है। गुरु प्रदोष व्रत रखने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। वहीं शुक्र प्रदोष व्रत रखने से व्यक्तित्व में निखार आता है। पति- पत्नी के बीच संबंध मजबूत होते हैं। वहीं शनि प्रदोष व्रत रखने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024