Pradosh Vrat 2023: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कई व्रत और तिथियों का वर्णन मिलता है। उसमें से ही एक ही प्रदोष व्रत, मान्यता है जो व्यक्ति इस व्रत को पूरी श्रद्धा के साथ रखता है, भगवान शिव उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। प्रदोष व्रत हमेशा त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक अभी वैशाख माह जारी है और इस माह का अंतिम प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन रखा जाएगा। यह व्रत बुधवार, 3 मई को है। बुधवार के दिन प्रदोष व्रत होने से इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…

प्रदोष व्रत 2023 तिथि (Pradosh Vrat 2023 Tithi)

वैदिक पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 2 मई रात में 11 बजकर 16 मिनट से होगी और अगले दिन 3 मई तक रहेगी। इसलिए 3 मई को उदया तिथि में त्रयोदशी व्रत 3 मई को रखा जाएगा।

प्रदोष व्रत 2023 शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2023 Shubh Muhurat)

शास्त्रों में प्रदोष व्रत की पूजा का समय शाम को बताया गया है। इसलिए प्रदोष व्रत की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम में 6 बजकर 58 मिनट से लेकर 9 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। 

बुध प्रदोष व्रत बन रहे 2 योग

बुध प्रदोष व्रत पर दो शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 जबकर 38 मिनट से रात 08 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। रवि योग रात्रि 08 बजकर 57 मिनट से सुबह 05 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष में इन दोनों योगों का विशेष महत्व है। मान्यता है इन योगों में पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है।

करें ये उपाय

1- बुध प्रदोष व्रत पर शाम के समय मूंग की दाल का दान करें। ऐसा करने से भगवान शिव और बुध देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

2- प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का अभिषेक करें और अभिषेक दही, दूध, घी और गन्ने के रस से करें। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

3- इस दिन शाम को 27 गुलाब के लाल फूल चंदन के इत्र के साथ शाम के समय पति पत्नी दोनों मिलकर भोलेनाथ को नमः शिवाय 27 बार बोलकर अर्पण करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल