Navami Ka Shradh Kab Hai 2025: वैदिक ज्योतिष में श्राद्ध पक्ष का विशेष महत्व है। यह समय पितरों को समर्पित होता है। साथ ही हर हाल 15 दिनों के लिए पितृ पक्ष आता है। वहीं इन दिनों में कुछ विशेष तिथियां भी पड़ती हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं मातृ नवमी के बारे में, इस दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की नवमी तिथि को हुई हो। साथ ही यह दिन विशेष रूप से उन माताओं, बहनों और बेटियों को समर्पित होता है जिनका निधन पति के जीवित रहते हो गया हो या जिनकी पुण्यतिथि का ज्ञान न हो।

Indira Ekadashi 2025: 16 या 17 सितंबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और उपाय

मान्यता है इस तिथि पर श्राद्ध करने से परिवार की मृतक महिला सदस्यों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं तिथि और तर्पण करने का शुभ मुहूर्त…

पितृ पक्ष में नई चीज, प्रापर्टी- वाहन की खरीददारी क्यों है वर्जित? प्रेमानंद महाराज ने बताई वजह

मातृ नवमी तिथि 2025

नवमी तिथि प्रारम्भ – सितम्बर 15, 2025 को 03:06 AM बजे नवमी तिथि आरंभ

समाप्त – सितम्बर 16, 2025 को 01:31 AM बजे समाप्त

तर्पण के लिए शुभ मुहूर्त

कुतुप मूहूर्त- सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक.

रौहिण मूहूर्त- दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से 01 बजकर 31 मिनट तक 

अपराह्न काल- दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 58 मिनट तक

मातृ नवमी का महत्व

मातृ नवमी का श्राद्ध करने से दिवंगत मातृ पितरों की आत्मा को तृप्ति और शांति मिलती है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया तर्पण परिवार में सुख-समृद्धि लाता है। वहीं किसी भी श्राद्ध पूजन में तुलसी का विशेष महत्त्व है। इसीलिए मातृ नवमी के दिन तुलसी पूजन अवश्य करना चाहिए। गाय, कुत्ता, मछली, चींटी, और कौवे को भोजन और जल दें, क्योंकि माना जाता है कि इससे पितरों को भोजन मिलता है और उनकी आत्मा शांति पाती है।

50 साल बाद त्रिग्रही योग बनने से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, शुक्र और सूर्य देव की रहेगी असीम कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल