Pitru Paksha Dead Parents in Dream : वैदिक पंंचांग के अनुसार इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से शुरू हो गए हैं और इसका अंत 21 सितंबर को होगा। वहीं आपको बता दें कि पितृपक्ष के 15 दिन पूर्वजों को समर्पित होते हैं। इन दिनों में पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करने का विधान है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं श्राद्ध पक्ष के सपनों के बारे में, पितृ पक्ष में यदि आपको बार-बार सपने में अलग-अलग रूप में आपके पूर्वज दिखाई दे रहे हैं तो समझ लीजिए के वे आपसे कुछ कहना चाहते हैं। सपनों के माध्यम से पूर्वज आने वाले वक्त के बारे में आपको इशारा करते हैं। वहीं आगे क्या घटना हो सकती है, इस ओर इशारा करते हैं। आइए जानते हैं श्राद्ध पक्ष में पूवर्जोंं का दिखने का क्या मतलब होता है। साथ ही हम ये कैसे जानें कि पूर्वज हमसे प्रसन्न हैं या नाराज…
सपने में पूर्वजों का आशीर्वाद देना
गरुण पुराण के अनुसार यदि सपने में मरे हुए परिजन आकर हमें आशीर्वाद दें रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप जो भी काम करने की सोच रहे हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। वहीं आने वाले दिनों में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कोई रुका हुआ काम बन सकता है।
पूर्वज चुपचाप दिखाई दें
यदि सपने में आपके पूर्वज चुपचाप दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके पितृ आपके परिवार में सुख-शांति चाहते हैं। ऐसे में आपको पितरों को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ भी करनी चाहिए।
परेशानी होने वाली हैं दूर
पितृ पक्ष के दौरान यदि कोई व्यक्ति सपने में अपने किसी पूर्वज को अपनी ओर हाथ बढ़ाते हुए देखता है, तो इसका अर्थ है कि आपकी सभी परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएंगी। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होने वाला है। वहीं कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।
पूर्वज आएं हंसते हुए नजर
गरुण पुराण अनुसार सपने में आपके पूर्वज आपको हंसते हुए नजर आते हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले दिनों में आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही आपको अचानक धनलाभ हो सकता है। वहीं करियर और कारोबार में आपको तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
पूर्वज सपने में दुखी दिखाई दें
गरुण पुराण अनुसार सपने में माता-पिता दुखी दिखाई दें तो आने वाले दिनों में आपको कोई हानि हो सकती है। साथ ही कोई अशुभ घटना हो सकती है। वहीं किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही कोई जरूरी काम रुक सकता है।