Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज एक महान संत हैं और वह वृंदावन के केलीकुंज नाम के स्थान पर रहते हैं। साथ ही उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं। वहीं उनके फॉलोअर्स की संख्या भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी की बातें सरल और साफ भाषा में होती हैं। प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज राधा रानी को अपना इष्ट देव मानते हैं। वहीं आपको बता दें कि महाराज जी अपने सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। साथ ही उनके प्रश्नों का उत्तर देते हैं। वहीं महाराज जी से लोग मास्क लगाकर भेंट मिलते हैं।

18 साल बाद बनने जा रहा शुक्र और मंगल का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

वहीं प्रेमानंद महाराज जी से खेल और बॉलीवुड से कई सेलिब्रिटी मिल चुके हैं, जिसमें अभिनत्री अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर विराट कोहली और रेसलर द ग्रेट खली का नाम शामिल है। साथ ही अभी कुछ दिन पहले अभिनेता आशुतोष राणा ने भी महाराज जी से भेंट की थी। वहीं आपको बता दें कि महाराज जी रोज सुबह भ्रमण पर निकलते हैं और अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। वहीं भक्त भी महाराज जी को दूर से प्रणाम करते हैं।

दिवाली बाद वैभव के दाता शुक्र करेंगे अपनी प्रिय राशि तुला में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

वहीं कुछ दिन पहले महाराज जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि पितृ पक्ष में क्या प्याज और लहसुन  खाना चाहिए या नहीं। जिस पर प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज बता रहे हैं कि प्याज और लहसुन की उत्पत्ति भूमि से ही होती है और जैसे आलू पैदा होता है, वैसा ही प्याज पैदा होता है। 

साथ ही प्रेमानंद महाराज ने कहा कि प्याज और लहसुन से तमोगुण पैदा होता है और उसका सेवन आपके अंदर क्रोध और काम पैदा करता है। साथ ही आप भक्ति मार्ग पर चल रहे हैं, जिसमें काम और क्रोध के लिए कोई जगह नहीं, लेकिन उन्होंने कहा कि प्याज और लहसुन की तुलना मांस से नहीं करनी चाहिए। क्योंकि मांस को किसी भी जीव की हत्या करके बनता है। इसलिए जो लोग भक्त मार्ग पर चल रहे हैं, उनको प्याज और लहसुन खाना वर्जित बताया है। साथ ही पितृपक्ष में प्याज और लहसुन का त्याग करना चाहिए। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार प्याज और लहसुन का सेवन पितृ पक्ष में वर्जित बताया है। ऐसा करने से पितृ नाराज हो सकते हैं।

50 साल बाद हंस और मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, गुरु और शुक्र देव की रहेगी असीम कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग

वहीं महाराज जी का एक अन्य वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि कि व्यक्ति को अपने जन्मदिन के दिन व्यक्ति को वयोवद्ध आश्रम में जाकर भोजन कराना चाहिए। साथ ही उन लोगों को वस्त्र दे दो। फल बगेरा बांटना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मंगल होता है। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं। साथ ही महाराज जी के गुरु श्री गौंरांगी शरण महाराज हैं।

पन्ना पहनने से इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, करियर और कारोबार में बनते हैं तरक्की के योग, जानिए धारण करने के नियम और लाभ


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल