Pitru Paksha Rules 2023: वैदिक पंचांग अनुसार पितृ पक्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से शुरू होता है और आश्विन मास की अमावस्या तक चलता है। इस साल श्राद्ध पक्ष की शुरुआत 29 सितंबर से शुरू हो रहे हैं, जो 14 अक्टूबर तक चलेंगे। आपको बता दें कि पितृ पक्ष में पूर्वजों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध करने का विधान है। जिससे प्रसन्न होकर पितृ सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पितृ पक्ष के दौरान महिलाओं को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। वरना आपके पूर्वज आप से नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं पितृपक्ष में क्या करें क्या न करें…
पितृपक्ष में महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान
1- पितृ पक्ष के दौरान महिलाओं को साफ- शुद्धता से खाना बनाना चाहिए। साथ ही महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान श्राद्ध का खाना नहीं बनाना चाहिए। मतलब इस समय घऱ की किसी अन्य महिला से खाना बनबा सकते हैं या बाहर से लाकर पूर्वजों के नाम से निकल सकते हैं।
2- श्राद्ध पक्ष में घर को साफ- सुथरा रखें। क्योंकि मान्यता है कि पितृ प्रतिदिन आपके घर पर आते हैं और लेकिन पितृ पक्ष के दौरान शाम के समय घर में झाड़ू या अन्य साफ सफाई का काम न करें। ऐसा करने से पितृ नाराज हो सकते हैं।
3- पितृ पक्ष के दौरान गाय को खाना खिलाने का प्रमुख विधान है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि पितृ पक्ष के दौरान जब भी खाना बने तो समें से एक हिस्सा पहले ही निकालकर पितरों के नाम से गाय को जरूर खिला दें। ऐसा आपको हर तिथि पर करना जरूरी है।
4- पितृ पक्ष के दौरान गाली- गलौज नहीं करनी चाहिए। साथ ही क्लेश भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से पितृ नाराज हो सकते हैं। इसलिए परिवार में तालमेल बनाकर रखें। वहीं पितृपक्ष में नए कपड़ों और नए गहनों की खरीदारी करने से बचना चाहिए।
5- पितृ पक्ष में रोजाना एक दिया दक्षिण दिशा की तरफ करके जलाना चाहिए। यह दिया मुख्य घर के द्वार पर रखना चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। साथ ही सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।