Pitru Paksha 2023: शास्त्रों में पितृपक्ष का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि पितृपक्ष हर साल 15 दिनों के लिए आते हैं और इन दिनों में पितृों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करने का विधान है। वहीं इस साल पितृपक्ष 29 सितंबर से शुरू हुए हैं और वह 14 अक्टूबर तक चलेंगे। इस बीच लोग अपने पितृों की आत्मा की शांति के लिए ब्राह्राण भोग कराते हैं। साथ ही दक्षिणा और वस्त्र देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि श्राद्ध पक्ष में दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है पितृ में कुछ खास चीजों का दान करने से पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। साथ ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं पितृ पक्ष में कौन सी चीज दान करनी चाहिए…
करें अन्न का दान
शास्त्रों के अनुसार पितृ पक्ष में अन्न का दान करना चाहिए। यह अन्न किसी जरूरतमंद या ब्राह्राण को दान में देना चाहिए। मान्यता है अन्न का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। अन्न के दान में चावल और गेहूं का दान सबसे शुभ माना जाता है।
काले तिल का दान
पितृ पक्ष के दौरान काले तिल का दान करना मंगलकारी माना जाता है। साथ ही तर्पण करते समय भी काले तिल का प्रयोग किया जाता है। इसलिए अगर आप किसी अन्य चीज का दान करने की सामर्थ्य में नहीं हैं, तो काले तिल का दान कर सकते हैं।
- चांदी का दान
श्राद्ध पक्ष के दौरान चांदी की वस्तु का दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि चांदी का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। साथ ही वह सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
जूते और चप्पल का दान
पिृत पक्ष के दौरान जूते और चप्पल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितृों की आत्मा को शांति मिलती है। इसलिए जिस दिन आप पितृों के निमित्त ब्राह्राण भोग कराते हैं, उन दिन ब्राह्राणों को जूति- चप्पल दान में दें। ऐसा करने से जीवन में संपन्नता बनी रहेगी। साथ ही ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलेगी।
गुड़ का करें दान
गुड़ का दान पितृ पक्ष में करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशार्वाद प्रदान करते हैं। साथ ही गुड़ दान करने से परिवार में शांति बनी रहती है।