Pipal Tree Astro Tips on Saturday: शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है और शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव की विशेष पूजा की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने का भी विशेष विधान है। ब्रह्म पुराण के अनुसार, शनिदेव ने कहा है कि शनिवार के दिन जो व्यक्ति पीपल को स्पर्श कर पूजा करते हैं, उनके सभी कार्य सिद्ध होते हैं और कष्ट भी दूर होते हैं। साथही शनि दोष से भी उसको मुक्ति मिलती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में पीपल से जुड़े कुछ ऐसे उपाय मिलते हैं, जिनको करने से जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। आइए जानते हैं ये उपाय कौन से हैं…

सभी कष्ट और बाधा से मिलती है मुक्ति

अगर आपके जीवन में परेशानियां चल रही हो और बार- बार आपको कष्टों का सामना करना पड़ रहा हो या शनि देव की दशा चल रही हो तो आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करते रहें। ऐसा करने से आपको आपको सभी बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। क्योंकि शनि देव के भोलेनाथ गुरु हैं, इसलिए भगवान शिव की पूजा मंगलकारी मानी जाती है।

धन- समृद्धि के लिए करें ये उपाय

अगर बहुत मेहनत करने के बाद भी धन- समृद्धि का वास जीवन में नही हो तो आप  शनिवार की शाम को स्वच्छ वस्त्र पहनकर पीपल के पेड़ की जड़ में जल और दूध अर्पित करें और फिर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पीपल के पेड़ की पूजा करने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें और पांच बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहेगा। साथ ही शनि देव और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होगी।

धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हो तो आप शनिवार के दिन शनि मंदिर जाएंं और  पीपल के बिना कटे या फटे हुए 11 पत्तों की माला बनाकर शनिदेव को अर्पित कर दें। फिर ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा करने से आपकी धीरे- धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही शनि देव की कृपा प्राप्त होगी।

पितृ और शनि दोष से मिल सकती मुक्ति

अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष हो तो आफ शनिवार की शाम को स्वच्छ वस्त्र पहनकर पीपल के पेड़ की जड़ में जल और दूध अर्पित करें और फिर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही जो काम आपके बनते- बनते बिगड़ रहे थे वो बनने शुरू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल