ज्योतिष में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और नेचर के बारे में पता किया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली में मौजूद लकीरों और चिह्नों के आधार पर विश्लेषण किया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं। हाथ में वो कौन सी रेखाएं होती है जो धनवान होने का सूचक मानी जाती हैं। साथ ही जिस व्यक्ति के हाथ में ये रेखा होती है उस पर जिंदगी भर धन- धान्य की कमी नहीं होती। आइए जानते है इन रेखाओं के बारे में…
भाग्य रेखा हो एकदम स्पष्ट:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों की भाग्य रेखा एकदम स्पष्ट हो और बिना कटे शनि पर्वत पर पहुंच जाये ऐसे लोग भी काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। कहते हैं इन्हें हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलता है। भाग्य रेखा के साथ जीवन रेखा भी गहरी हो तो व्यक्ति काफी धनवान होता है। ये लोग शानियर माने जाते हैं। साथ ही ये लोग मंहगी- महंगी चीजे खरीदने के शौकीन होते हैं। ये अपना अधिकतर पैसा अपने रहन-सहन पर खर्च कर देते हैं।
बुद्धि के बल पर करते हैं सफलता हासिल:
जिन लोगों के हाथ में विद्या रेखा अनामिका उंगली की तरफ झुकी हुई होती है ऐसे लोग अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। विद्या रेखा की शुरुआत अनामिका और मध्यमा उंगली के बीच से होती है। इस रेखा वाली व्यक्ति काफी बुद्धिमान होते हैं और बुद्धि के बल पर ही अच्छी सफलता हासिल करते हैं। ये लोग बिजनेस माइंडेड माने जाते हैं, इन लोगों के पास जिंदगी भर धन- धान्य की कमी नहीं होती। ये लोग जिंदगी के पूरा मजे लेते हैं। साथ ये लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं। इन्हें कंजूसी पसंद नहीं होती।
अगर दो सूर्य रेखा हो तो:
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा सूर्य रेखा में जाकर मिल जाती है तो ऐसा व्यक्ति अचानक से धनवान बन जाता है। ऐसे लोगों का जीवन रातों रात बदल जाता है। जिस व्यक्ति की हथेली में दो-दो सूर्य रेखा मौजूद होती हैं ऐसे जातकों का जीवन काफी सौभाग्यशाली होता है। ये लोग राजनीति में सफल होते हैं और इनको कोई बड़ा राजनैतिक पद मिलता है। साथ ही इनको समाज में मान- प्रतिष्ठा भी खूब मिलती है।
एक से अधिक हो भाग्य रेखा:
जिन लोगों के हाथ में एक से अधिक भाग्य रेखा होती हैं वे लोग भी काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोगों को लाइफ में धन की कभी कमी नहीं होती। साथ ये लोग लैविश लाइफ जीते हैं। साथ ही इनकी सुख सुविधाओं में कोई कमी न हो इसके लिए ये काफी मेहनत करते हैं। ये ब्रांडेड चीजों में काफी पैसा खर्च करते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022