Most Intelligent Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रह, 12 राशियों और 27 नक्षत्रों का वर्णन मिलता है। इन 12 राशियों से जुड़े लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व एक दूसरे से अलग होता है। क्योंकि इन राशियों पर अलग- अलग ग्रहों का आधिपत्य होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी 3 राशियों के बारे में, जिनसे जुड़े जातक चालक और दिमागी होते हैं। ये लोग दूसरों से काम निकालने में माहिर होते हैं। साथ ही इनके इस गुण का इन्हें अपनी करियर लाइफ में खूब फायदा मिलता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के लोग बुद्धिमान और चतुर होते हैंं। इसलिए इनके अंंदर दूसरों से काम निकालने की अच्छी कला होती है। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ भी होते हैं। ये लोग अपना काम निकालने के लिए अंत तक पूरी कोशिश करते हैं। साथ ही इस राशि के जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं और अपने फैसले स्वयं लेते हैं। दूरदर्शी स्वभाव होने की वजह से यह किसी भी घटना को भांप लेते हैं। वहीं ये लोग जो लोग ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। साथ ही इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। इसलिए ये लोग किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है, जो अनको साहस और वीरता प्रदान करते हैं। इसलिए ये लोग किसी से डरते नहीं है। साथ ही किसी भी व्यक्ति से काम निकालने के लिए ये अपनी बात झट से रख देते हैं। वहीं इस राशि के लोग हमेशा ऊर्जावान होते हैं और सामने वाले को परखने की अद्भुत शक्ति होती है। ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी शांत बने रहते हैं। साथ ही इन्हें हर हालत में जीतना पसंद होता है। हार इन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती। वहीं ये लोग जोखिल भरे काम करना पसंद करते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के लोग बुद्धिमान और दूरदर्शी होते हैं। इस राशि के थोड़े थोड़े शर्मीले स्वभाव के होते हैं लेकिन किसी से काम निकालने में झिझकते नहीं हैं। काम निकलवाने में सामने वाले से शालीनता से बात करते हैं और अपने मधुर व्यवहार से काम निकलवा लेते हैं। साथ ही इन लोगों की बातचीत की शैली बहुत अच्छी होती है। वहीं ये लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं। साथ ही ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं। इस राशि पर बुध देव का आधिपत्य है, जो इनको ये गुण प्रदान करता है।