Mulank Six People Nature: अंकों का हमाने जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि आपने देखा होगा कि कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है तो कोई अंक अशुभ होता है। अंंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 6 के बारे में, जिस पर विसालता और भौतिक सुख के कारक शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। मतलब जिन लोगों की जन्मतिथि 6, 15 या 24 होती है, इन जन्मतिथि वालों का मूलांक 6 होता है।ये लोग बहुत ज्यादा फ्लर्टी माने जाते हैं। ये लोग दूसरों को रिझाने के लिए तरह-तरह की तरकीब निकालते हैं।
साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि ये लोग प्यार को लेकर बहुत सीरियस नहीं होते हैं। साथ ही इन लोगों के कई रिलेशन हो सकते हैं। ये लोग रोमांटिक होते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 6 से जुड़ी अन्य रोचक बातें…
बहुत ज्यादा होते हैं फ्लर्टी
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक होता है वो लोग बहुत ज्यादा रोमांटिक होते हैं। इसलिए ये लोग फ्लर्ट करने में भी आगे रहते हैं। ये लोग इन लोगों की पर्सनैलिटी बहुत ही आकर्षक और चार्मिंग होती है। ये लोग मीठी-मीठी बातें करके किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। वहीं ये लोग पैसा खर्च करने में बी बहुत आगे रहते हैं। क्योंकि ये लोग वर्तमान में जीते हैं। साथ ही ये लोग थोडे़ मजाकिया किस्म के भी होते हैं। ये बातों ही बातों में किसी का भी दिल जीत लेते हैं।
कई लव रिलेशन हो सकते हैं
मूलांक 6 जिन लोगों का होता है, उन लोगों के कई रिलेशन हो सकते हैं। क्योंकि इन लोगों के अंदर एक विशेष कला होती है। साथ ही ये लोग कला के जानकार होते हैं। ये लोग किसी के सामने भी अपनी बात रखने से हिचकिचाते नहीं हैं। इनके लिए प्यार बहुत ही मायने रखता है। लेकिन ये किसी की तरफ भी काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये लोग घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं। साथ ही ये दूसरों के बीच लोकप्रिय और चर्चित रहते हैं। इनके चेहरे पर अलग ही चमक देखने को मिलती है।