Numerology: अंकों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आपने देखा होगा कुछ अंक हमारे लिए शुभ होते हैं तो कुछ अंक हमारे लिए अशुभ होते हैं। वहीं  अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं अंक 6 के बारे में, मतलब जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता हो उनका मूलांक 6 बनता है। वहीं जिन लोगों का  मूलांक 6 होता है। ये लोग बेहद रोमांटिक होते हैं और ये लोग कला, संगीत और एक्टिंग के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही लोग जीवन में खूब नाम और पैसा कमाते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। आइए जानते हैं अंक 6 से जुड़े लोगों की खूबियां और विशेषताएं…

जीवन में खूब कमाते हैं नाम और पैसा

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 6 होता है, वो लोग जीवन में खूब नाम और शौहरत कमाते हैं। लेकिन इसके लिए इनको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। ये लोग खर्चीले भी होते हैं। इन लोगों के शौक महंगे- महंंगे होते हैं। इनको कंजूसी पसंद नहीं होती है।

होते हैं रोमांटिक और मजाकिया

मूलांक 6 जिन लोगों का होता है, वो लोग रोमांटिक होते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। साथ ही ये जिस महफिल में जाते हैं, वहां रंग जमा देते हैं। ये लोग देखने में आकर्षक होते हैं। साथ ही इन लोगों को बुढ़ापा देरी से आता है। इन लोगों को कला से अधिक प्रेम होता है। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। ये लोग थोडे़ मजाकिया भी होते हैं।

इन क्षेत्रों में कमाते हैं खूब नाम

मूलांक 6 जिन लोगों का होता है। ये लोग कला, मॉडलिंग, संगीत, कला, फैशन डिजाइनिंंग के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही अगर व्यापार की बात करें तो लग्जरी आयटमों का व्यापार इन लोगों को फलता है। साथ ही साथ ही सोना- चांदी, हीरा, आभूषण, वस्त्र, लग्जरी आयटम, खानपान होटल आदि से संबंधित काम इनके लिए शुभ रहते हैं। वहीं इन्हें शुगर, शुक्राणु या हृदय से संबंधित रोग भी इन्हें परेशान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल