ग्रहों की क्रूर दृष्टि से बचने के लिए राशि अनुसार व्यक्ति जीवन में कई उपाय करते हैं। इसी तरह माना जाता है कि हर राशि के लोगों के लिए कुछ लकी या लाभकारी पेड़ भी होते हैं जो उन्हें आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों से बचाते हैं। यहां जानते हैं कि किस राशि के लोगों के लिए कौन-सा पेड़ लाभकारी है। मेष- मंगल को इस राशि का स्वामी माना जाता है। इस राशि के लिए चंदन का पेड़ लाभदायक होता है। मंगल एक गर्म ग्रह माना जाता है और उसे शांत करने के लिए चंदन का इस्तेमाल लाभदायक होता है। इस राशि के लोगों को मंगलवार के दिन चंदन से पूजा करनी चाहिए और अपने पर्स में लाल चंदन का तुकड़ा रख सकते हैं।
वृषभ- इस राशि के लोगों के लिए गुलेर के पेड़ को लाभदायक माना जाता है, यदि घर में स्थान हो तो इस पेड़ को वृष राशि के लोगों को अपने हाथों से लगाना चाहिए। यदि संभव नहीं हो तो ये गुलेर पेड़ की जड़ को कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में अवश्य रखें। इससे धन की कमी से छुटकारा मिल सकता है।
मिथुन- बुध ग्रह को इस राशि का स्वामी माना जाता है। इस राशि के लिए अपमार्ग, जिसे आम भाषा में आंधीझाड़ कहा जाता है। बुधवार के दिन इस पेड़ को लगाना शुभ माना जाता है। पेड़ लगाना संभव नहीं हो तो इस पेड़ का पत्ता अपने पर्स में अवश्य रखें।
कर्क- इस राशि के लोगों के लिए पलाश के फूलों को शुभ माना जाता है, यदि कर्क राशि के लोग पलाश के फूलों को अपने पर्स में रखें तो इन्हें कभी आर्थिक समस्या से नहीं गुजरना पड़ता है।
सिंह- इस राशि के लोगों के लिए आंकड़े के पेड की लकड़ी को शुभ माना जाता है। आंकड़े के पेड़ की पूजा करके उसकी लकड़ी को तिजोरी में रखना शुभ माना जाता है।
कन्या- बुध ग्रह को इस राशि का स्वामी माना जाता है। इस राशि के लोगों के लिए आंधीझाड़ का पेड़ शुभ माना जाता है। इस पेड़ का पत्ता हमेशा अपने पास रखने से इस राशि के लोगों को जीवन में आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।
तुला- इस राशि के लोगों के लिए सफेद पलाश के फूल को लाभकारी माना जाता है। यदि इस राशि के लोग सफेद पलाश के फूल को सफेद कपड़े में बांधकर रखें तो ये इनके लिए शुभ साबित होते हैं।
वृश्चिक- इस राशि के लोगों के लिए खैर का पेड़ शुभ माना जाता है। आर्थिक समस्या से निपटने के लिए खैर इस राशि के लोगों की सहायता करती है। मंगलवार के दिन इस राशि के लोगों को मंगल देव की पूजा में खैर का इस्तेमाल करना चाहिए।
धनु- इस राशि के लोगों के लिए पीपल के पेड़ को लाभकारी माना जाता है। धनु राशि के लोगों को गुरुवार के दिन पीपल की लकड़ी को लाकर अपने घर में रख लेना चाहिए।
मकर- शनि देव को इस राशि का स्वामी माना जाता है और उन्हीं की कृपा के कारण इस राशि के लोगों के दिन मंगलमय होते हैं। इस राशि के लोगों को शनिवार के दिन शमि के पेड़ का पूजन करना चाहिए और उसकी जड़ को अपने लॉकर रख सकते हैं।
कुंभ- इस राशि के स्वामी शनि देव हैं और इनके लिए शमि का पौधा लाभदायक माना जाता है। कुंभ राशि के लोगों के लिए शमि के पौधे की पत्तियों को अपने पास रखना शुभ हो सकता है।
मीन- इस राशि के लोगों के पीला चंदन शुभ माना जाता है। इन्हें पीले चंदन के टुकड़े का इस्तेमाल पूजा के बाद माथे पर लगाकर करना चाहिए और पीला चंदन इस राशि के लोगों की आर्थिक परेशानियों को भी दूर कर सकता है।