Paush Purnima 2024: पौष माह को भगवान सूर्य का माह कहा जाता है। इस माह में भगवान सूर्य की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर मास में पूर्णिमा तिथि आती है। इसके साथ ही नए मास की शुरुआत हो जाती है। ऐसे ही मोक्ष का वरदान देने वाली और हर कष्टों को हरने वाली को पौष पूर्णिमा का जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही इस दिन सत्यनारायण की कथा सुनने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कब है पौष पूर्णिमा, इसके साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

पौष पूर्णिमा 2024 तिथि

हिंदू पंचांग के मुताबिक, पौष पूर्णिमा तिथि का आरंभ 24 जनवरी की रात 9 बजकर 49 मिनट पर होगा और 25 जनवरी की रात 11 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। उदय तिथि के आधार पर पौष पूर्णिमा 25 जनवरी 2024 को है।

पौष पूर्णिमा पर बन रहे हैं शुभ योग

इस साल पौष पूर्णिमा पर प्रीति योग भी बन रहा है, जो सुबह 7 बजकर 33 मिनट से शुरू हो रही है। इसके साथ ही इस दिन गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि योग रहेगा।

पौष पूर्णिमा 2024 महत्व

पौष को सूर्य देव का माह कहा जाता है। मान्यता है कि इस माह में सूर्यदेव की विधिवत पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य दें और दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ तुलसी दल के साथ भोग लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन के हर कष्ट दूर होने के साथ जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है।

पौष पूर्णिमा के साथ शुरू होगा माघ मेला

पौष पूर्णिमा के साथ तीर्थराज प्रयाग में माघ माह आरंभ हो जाएगा। इस दौरान गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि माघ माह के स्नान का संकल्प पौष पूर्णिमा के दिन लेना चाहिए।

पौष पूर्णिमा पर करें इन मंत्रों का जाप

ॐ आदित्याय नमः
ॐ सोम सोमाय नमः
ॐ नमो नीलकंठाय
ॐ नमो नारायणाय

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024