Paush Month 2025: पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह समाप्त होते ही पौष माह की शुरुआत होगी। धार्मिक दृष्टि से यह महीना विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसे भगवान सूर्य और भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। साथ ही, इस माह में स्नान, दान, व्रत और सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा पौष माह पितरों के तर्पण के लिए भी विशेष रूप से शुभ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं पौष माह कब से शुरू हो रहा है और इस महीने किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कब से शुरू होगा पौष मास 2025 (Paush Month 2025 Start and End Date)

पंचांग के अनुसार, पौष माह की शुरुआत 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार को हो रही है और इसका समापन 3 जनवरी 2026, शनिवार को होगा। धार्मिक दृष्टि से यह महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने से धन-धान्य, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त होती है।

पौष महीने में इन बातों का रखें ध्यान (Paush Month 2025 Rules)

पौष माह में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। इस महीने मास-मदिरा और शराब का सेवन न करें, क्योंकि ऐसा करने से आप पाप के भागीदार बन सकते हैं। साथ ही, पौष महीने में खरमास का समय भी आता है, जिसमें शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। इसलिए इस दौरान शादी, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे कार्य नहीं करने चाहिए। इसके अलावा, पौष महीने में प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें और उनके मंत्रों का नियमित जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

पौष माह 2025 का धार्मिक महत्व (Paush Month 2025 Importance)

हिंदू धर्म में पौष मास का विशेष महत्व होता है। इस माह में भगवान सूर्य देव के साथ विष्णु जी की पूजा की जाती है। साथ ही, यह महीना पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है। वहीं , इस दौरान दान-पुण्य और व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि पौष मास में आराधना, दान-पुण्य और व्रत करने से साधक को धन-धान्य, ऐश्वर्य और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से जीवन में करियर में उन्नति, मानसिक शांति और लंबी आयु का भी वरदान मिलता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें