Papankusha Ekadashi 2023: एकादशी व्रत का शास्त्रों में विशेष महत्व है। आपको बता दें कि एक महीने में दो एकादशी आती हैं। एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में, वहीं हम बात करने जा रहे हैं पापांकुशा एकादशी के बारे में, जो हर साल आश्विन शुक्ल एकादशी तिथि के दिन मनाई जाती है। पांपाकुशा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही व्यक्ति को यमलोक की यातनाएं नहीं सहनी पड़ती हैं। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…

पापांकुशा एकादशी तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक, पापांकुशा एकादशी 25 अक्टूबर 2023 बुधवार के दिन हैं। वहीं एकादशी तिथि की शरुआत 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से हो रहा है और अगले दिन 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर खत्म होगी। इसलिए उदयातिथि को आधार मानते हुए पापांकुशा एकादशी 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

पापाकुंशा एकादशी पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान कर लें। साथ ही साफ सुथरे वस्त्र पहल लें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु का चित्र और मूर्ति को चौकी पर स्थापित करें। इसके बाद दीपक जलाएं और भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें। साथ ही पीली मिठाई का भोग लगाएं। इस व्रत को करने वाले व्यक्ति को रात के समय विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। साथ ही एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन सुबह ब्राह्मण को अन्न और दान और दक्षिणा देने के बाद ही किया जाता है।

एकादशी व्रत के मंत्र

1. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

2. ॐ नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि ।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

3. ॐ विष्णवे नम:

जानिए धार्मिक महत्व

पापांकुशा एकादशी का व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही दिन सुवर्ण, भूमि, गौ, अन्न, जल, जूते, छाते, तिल का दान करने से उस व्यक्ति को यमराज के दर्शन नहीं होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है और आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल