Papakartari Yoga: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधे देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों की चाल बदलने से एक ऐसा खतरनाक योग बन गया है, जिसे ज्योतिष में बेहद अशुभ माना जाता है। इस योग का नाम है चतुर्गुण पापकर्तरी योग। यह योग तब बनता है, जब 4 राशियां, 4 पापी ग्रहों के बीच में फंस जाती हैं और चारों राशियों के स्वामी पापी ग्रहों के साथ हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए खतरनाक चतुर्गुण पापकर्तरी योग अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि वृष राशि का स्वामी शुक्र कुछ दिन बाद मंगल के साथ युति बनाएंंगे। वहीं आपकी गोचर कुंडली के लग्न से राइट साइड पर राहु ग्रह विराजमान हैं तो वहीं लेफ्ट साइड पर सूर्य देव स्थित हैं। मतलब एक क्रूर ग्रह और एक पापी ग्रह विराजमान हैं इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही आपको इस समय कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। वहीं वाणी आपकी इस समय कठोर हो सकती है। इसलिए बहसबाजी से बचें। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

चतुर्गुण पापकर्तरी योग कर्क राशि के जातकों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में आपकी राशि से स्वामी चंद्र ग्रह मंगल और सूर्य के बीच में फंस गया है। जिससे आपको सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इस समय आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग हैं। वहीं आपको अपनी माता के सेहत का भी ध्य़ान रखना चाहिए। साथ ही व्यापारियों वर्ग को इस समय थोड़ा संतोष करना पडे़गा। मतलब आय़ धीमी रहेगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए खतरनाक चतुर्गुण पापकर्तरी योग का बनना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। वहीं आपकी राशि के स्वामी बुध देव सूर्य के साथ बुधादित्य योग तो बना रहे हैं, लेकिन सूर्य को क्रूर ग्रह माना गया है। वहीं कन्या राशि के एक तरफ मंगल है तो दूसऱी तरफ केतु ग्रह हैं। इस समय आपको चोट- चपेट लग सकती है। साथ ही इस समय आपको किसी को धन उधार नहीं देना चाहिए, अन्यथा धन डूब सकता है। नया काम शुरू करने से भी बचना चाहिए। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

खतरनाक चतुर्गुण पापकर्तरी योग का बनना मीन राशि के जातकों को हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी गुरु ग्रह राहु देव के साथ विराजमान हैं। वहीं शनि की तीसरी दृष्टि पड़ रही है। वहीं मीन राशि के राइट साइड पर शनि हैं और लेफ्ट लाइड पर राहु ग्रह हैं। इसलिए इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही धनहानि के योग भी बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। वहीं घर- परिवार में आपका किसी के साथ वाद- विवाद हो सकता है। इसलिए लगातार बहस से बचें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल