Panchak 2025: ज्योतिष शास्त्र में पंचक का विशेष महत्व बताया गया है, जिसे एक अशुभ समय माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, यह वह अवधि होती है जब चंद्रमा लगातार पांच विशेष नक्षत्रों – धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती में गोचर करता है। हर माह 5 दिन ऐसे होते हैं जिसमें किसी भी तरह के मांगलिक और शुभ कामों को करने की मनाही होती है। क्योंकि मान्यता है कि पंचक काल में की गई लापरवाहियां अशुभ परिणाम दे सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि इस दौरान कुछ नियमों का पालन किया जाए। तो चलिए जानते हैं पंचक के दौरान कौन से कार्य वर्जित माने जाते हैं और कब से कब तक रहेगा पंचक…
अक्टूबर 2025 में कब से कब तक है पंचक? (October 2025 Panchak Start and End Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 3 अक्टूबर से पंचक शुरू हो रहा है, जिसका समापन 8 अक्टूबर को होगा। बता दें कि अक्टूबर 2025 में पंचक दो बार लगेगा। पहली बार यह 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक रहेगा और दूसरी बार 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रहेगा। दोनों पंचक की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है, इसलिए इसे चोर पंचक कहा जाएगा।
पंचक के प्रकार (Types of Panchak)
पंचक सप्ताह के अलग-अलग दिनों में शुरू होने पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है। अगर यह रविवार से शुरू होता है तो इसे रोग पंचक कहते हैं। सोमवार से शुरू होने पर इसे राज पंचक कहा जाता है। वहीं, मंगलवार से प्रारंभ होने पर यह अग्नि पंचक कहलाता है। जबकि शनिवार को शुरू होने पर इसे मृत्यु पंचक कहा जाता है। बता दें कि इन सभी पंचकों का अपना अलग प्रभाव होता है।
पंचक में न करें ये कार्य (Panchak Don’ts)
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक काल में घर में लकड़ी लाकर जमा नहीं करनी चाहिए।
- इस अवधि में दक्षिण दिशा की यात्रा से परहेज करना चाहिए।
- मकान की छत या नींव नहीं डालनी चाहिए।
- नए पलंग को जोड़ने या खोलने से बचना चाहिए।
- यदि किसी की मृत्यु हो जाए तो पंचक की शांति अवश्य करानी चाहिए।
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।